Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: डिमना लेक में नहाने के लिए उतरे थे छह छात्र, दो की डूबकर मौत, दोनों के शव बरामद

जमशेदपुर. डिमना लेक में नहाने के लिए उतरे मानगो निवासी दो लड़के डूब गए. इनके नाम प्रतीक और नितिन हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार कुल 6 छात्र डिमना लेक मे नहाने के लिए शाम 6 बजे पानी मे उतरे थे. उनमें दो छात्र डूबने लगे. डूबता हुआ देख कर बाकियों ने बचाने की कोशिश की पर वे सफल नहीं हो सके.
पटामदा डीएसपी बच्चन देव कुजूर ने बताया कि सोमवार को दोनों नहाने के दौरान डूब गए थे. सोमवार की देर रात तक खोजबीन की गईं मगर शव बरामद नहीं हुआ. मंगलवार को सिविल डिफेन्स की टीम की मदद से दोनों की बॉडी निकाल लिया गया है. दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक नहाने गए किशोरों में एक साथी निशांत पानी में उतरने के बावजूद बच गया। वह किसी तरह किनारे पर पहुंचा. घटनास्थल कुटिमाकली गांव स्थित टापू के पास है जो आम दिनों में सुनसान रहता है.

Exit mobile version