Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 100 लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी, पुलिस ने बरामद मोबाइल मालिकों को सौंपे
Headlines

Jamshedpur: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 100 लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी, पुलिस ने बरामद मोबाइल मालिकों को सौंपे

News DeskBy News DeskNovember 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश में जुटी पूर्वी सिंहभूम पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन मुस्कान के 11वें चरण के तहत पुलिस ने 100 मोबाइल फोन बरामद कर शनिवार को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। लंबे समय से अपने मोबाइल वापस मिलने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह पल किसी सौगात से कम नहीं था। मोबाइल हाथ में आते ही लोगों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। उन्होंने पुलिस की इस पहल के लिए आभार जताया। इस अवसर पर एसएसपी कार्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, जिले के सभी डीएसपी और विभिन्न थानों के प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने एक-एक कर बरामद मोबाइल उनके धारकों को सौंपे। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के माध्यम से अब तक पुलिस कुल 3373 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचा चुकी है। यह अभियान तकनीकी अनुसंधान और पुलिस की विशेष टीम की सक्रियता से लगातार सफल हो रहा है।

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तकनीकी सेल की मदद ली जाती है। मोबाइल की लोकेशन और अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर पुलिस टीम जांच कर फोन तक पहुंचती है। इसके बाद सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर मोबाइल उसके असली मालिक को सौंप दिया जाता है। एसएसपी ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान केवल मोबाइल बरामदगी का अभियान नहीं, बल्कि आम लोगों का पुलिस पर भरोसा मजबूत करने की पहल भी है।

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

पुलिस का प्रयास है कि किसी कारणवश खोए या गुम हुए मोबाइल फोन लोगों को वापस मिल सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और गुम मोबाइल की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार काम करती रहेगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026
Recent Post

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026

CHANDIL NEWS: दीपावली मिलन समारोह में मारवाड़ी घूमर पर जमकर थिरकीं महिलाएं, भजनों और बॉलीवुड गीतों ने बांधा समां

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टीएमएच में मरीजों और परिजनों को मिलेगी मुफ्त ‘सेवा सवारी’, चार नई सुविधाओं की शुरुआत

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group