Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR : पोटका में हाड़तोपा पंचायत के मुखिया के पुत्र की दुर्घटना में मौत

जमशेदपुर. पोटका थाना क्षेत्र के पिछली पुलिया के समीप अनियंत्रित होकर बाइक के सड़क किनारे रेलिंग में टकरा जाने से हाड़तोपा पंचायत के मुखिया पुत्र शिवा हांसदा (23) की मौत हो गई. घटना में दूसरा युवक घायल हो गया. घटना की सूचना पर थाना प्रभारी रवि होनहागा ने घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात के 10 बजे हाड़तोपा पंचायत की मुखिया अलादी हांसदा का बड़ा पुत्र शिवा हांसदा व अन्य तीन युवक दो बाइक पर सवार होकर राजनगर में सरहुल मनाने गए हुए थे. इस बीच रात को अपने घर लौट रहे थे. पिछली पुलिया के पर रेलिंग से बाइक टकरा गई. शिवा हांसदा व अक अन्य घायल हो गया. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया था. यहां पर शिवा हांसदा ने दम तोड़ दिया.

पोटका पुलिस की ओर से शिवा के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. शिवा हांसदा घर का बड़ा बेटा था.

Exit mobile version