Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बारात के दौरान हो रही आतिशबाजी से निकली चिंगारी, धू-धू कर जलने लगी सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो

Jamshedpur. आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अपना मैरेज हॉल के समीप शनिवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बारात के दौरान हो रही आतिशबाजी की चिंगारी सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो पर जा गिरी, जिससे वाहन में अचानक आग भड़क उठी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाराती धूमधाम से पटाखे जला रहे थे, लेकिन सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसी लापरवाही का नतीजा रहा कि चिंगारी सीधे गाड़ी पर गिरी और देखते ही देखते स्कॉर्पियो धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें उठते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों और बारातियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। बाल्टियों से पानी डालकर और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन को काफी नुकसान पहुंचा।

Exit mobile version