Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

Jamshedpur. जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि कार चला रहे बुजुर्ग चालक की जान बच गई और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रक कुछ दूरी तक आगे बढ़ता रहा। इस दौरान उसकी तेल की टंकी क्षतिग्रस्त होकर फट गई, जिससे सड़क पर तेल फैल गया।

ट्रक चालक वाहन से उतरकर कुछ देर तक मौके का जायजा लेता रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे की गंभीरता को देखते हुए ट्रक चालक बाद में मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों का निरीक्षण किया। पुलिस ने ट्रक की पहचान और चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सड़क पर फैले तेल को हटाने और यातायात सामान्य कराने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए गए।

Exit mobile version