
Jamshedpur. जमशेदपुर भारतीय हॉकी का नया केंद्र बनने जा रहा है, क्योंकि 30 सितंबर से 10 अक्टूबर 2025 नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) 5वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन इंटर-डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप 2025 की मेज़बानी करने जा रही है. यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 30 सितंबर से 10 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होगी.यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भारतीय हॉकी की दिग्गज टीमों को एक मंच पर लाएगी,
जो देश के शीर्ष विभागों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करेंगी. प्रतियोगिता की शुरुआत 30 सितंबर से रोमांचक ओपनिंग मुकाबलों के साथ होगी.इसके बाद के दिनों में हॉकी प्रेमी उच्च-ऊर्जा मुकाबलों का आनंद लेंगे, और यह सफर 10 अक्टूबर 2025 को जमशेदपुर के एनटीएचए मैदान में भव्य फाइनल के साथ समाप्त होगी.
