Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Sports: ISL के मैच में सार्थक गोलोई ने आखिरी मिनट में हेडर के जरिए गोल कर जमशेदपुर एफसी को मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ 1-1 की दिलायी बराबरी

Jamshedpur. स्थानापन्न सार्थक गोलोई ने आखिरी मिनट में हेडर के जरिए गोल कर जमशेदपुर एफसी को इंडियन सुपर लीग के मैच में मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ 1-1 की बराबरी दिलाई।

पहले हाफ में ब्रैंडन फर्नांडिस के गोल से मुंबई सिटी ने 1-0 की बढ़त बनाई थी। मैच के अंत तक मुंबई की टीम बढ़त बनाए रखने की कोशिश कर रही थी, लेकिन सार्थक के हेडर गोल ने स्कोर बराबर कर दिया।
इस परिणाम के बाद मुंबई सिटी एफसी तालिका में शीर्ष पर बनी रही (18 अंक), जबकि जमशेदपुर एफसी 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

Exit mobile version