Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: एसएसपी जमशेदपुर पीयूष पांडेय समेत नवपदस्थापित अधिकारियों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Ranchi. राज्य के जिलों में नव पदस्थापित आइजी, डीआइजी, डीसी व एसपी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय जाकर मिलने वाले अधिकारियों में दुमका आइजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, बोकारो आइजी क्रांति कुमार गडिदेशी, पलामू डीआइजी नौशाद आलम अंसारी, देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन, कोडरमा के उपायुक्त ऋतुराज, गढ़वा के उपायुक्त दिनेश कुमार यादव, खूंटी की उपायुक्त आर रॉनिटा, उपायुक्त चतरा कीर्तिश्री, उपायुक्त हजारीबाग शशि प्रकाश सिंह के अलावा एसएसपी धनबाद प्रभात कुमार, एसएसपी जमशेदपुर पीयूष पांडेय, एसपी बोकारो हरविंदर सिंह, एसपी पाकुड़ निधि द्विवेदी और एसपी जामताड़ा राजकुमार मेहता शामिल थे.

Exit mobile version