Lahar Chakra

Jamshedpur: मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में प्रबंधन की लचर व्यवस्था के खिलाफ जोरदार हंगामा, दिव्यांशु की आत्महत्या के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन, धरने पर बैठे, कैंपस में पुलिस बल तैनात

Jamshedpur. सिदगोड़ा थाना अंतर्गत मणिपाल मेडिकल कॉलेज के सभी छात्रों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है. दरअसल इनके गुस्से का कारण तृतीय वर्ष के छात्र दिव्यांशु पांडे की मौत बताई जा रही है. गुरुवार की रात दिव्यांशु पांडे ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली थी. उसे समय पर यदि एंबुलेंस की सेवा मिल गई होती, तो शायद उसकी जान बच सकती थी.

बताया जाता है कि दिव्यांशु डिप्रेशन में था और इसी वजह से उसने आत्महत्या की है. छात्र- छात्राओं ने प्रबंधन के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्र- छात्राएं कॉलेज के विनय कुमार और सुमित झा को हटाने की मांग कर रहे हैं. धरने पर बैठे छात्र- छात्राओं ने बताया कि लचर व्यवस्था के कारण दिव्यांशु की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि समय रहते दिव्यांशु को एम्बुलेंस की सुविधा मिल गई होती, तो उसे बचाया जा सकता था.

छात्रों के आक्रोश को देखते हुए कैम्पस में पुलिस बल तैनात
इधर छात्रों के आक्रोश को देखते हुए कैम्पस में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. छात्र- छात्राओं ने साफ कर दिया है कि जब तक दोषी पदाधिकारियों को हटाया नहीं जाता उनका धरना जारी रहेगा. बताया जाता है कि सुमित झा ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट का काम देखता है और विनय कुमार प्रबंधन में उच्च पद पर आसीन है.

Exit mobile version