Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : श्री गुजराती इंग्लिश स्कूल में कार्यभार ग्रहण समारोह में छात्रों ने ली निष्ठा की शपथ

जमशेदपुर: सोमवार 28 अप्रैल को साकची स्थित श्री गुजराती इंग्लिश स्कूल में कार्यभार ग्रहण समारोह ‘इन्वेस्च्योर शिरोमणि’ का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जो ज्ञान और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है.

प्रधानाचार्या डॉ. मौसमी ने अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों का स्वागत करते हुए छात्र परिषद् की भूमिका और महत्व पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि यह मंच छात्रों को नेतृत्व कौशल विकसित करने तथा जिम्मेदारियों को निभाने का अवसर प्रदान करता है.

समारोह का मुख्य आकर्षण नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों का औपचारिक शपथ ग्रहण था. हेड बॉय, हेड गर्ल के साथ तेजस, अवनी, विक्रांत और सारंग — चारों हाउस के कैप्टन और अन्य पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और नेतृत्व मूल्यों का पालन करने का संकल्प लिया.

प्रधानाचार्या डॉ. मौसमी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों से आह्वान किया कि वे ईमानदारी, समर्पण और निरंतर प्रयास के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. उन्होंने छात्रों को नेतृत्व की चुनौतियों को आत्मविश्वास और परिश्रम से स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया.

समारोह के दौरान छात्रों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिससे माहौल जीवंत और उत्साहपूर्ण बना रहा. इन प्रस्तुतियों ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता और टीम भावना का परिचय दिया.

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के संग हुआ. यह दिन छात्रों के जीवन में एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरा, जो उन्हें भविष्य में उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर करेगा.

Exit mobile version