Lahar Chakra

Jamshedpur: सुवर्णरेखा और खरकई नदियां उफान पर, बागबेड़ा, कदमा, सोनारी और मानगो समेत कई निचले इलाकों के घरों में घुसा बाढ़ का पानी

Jamshedpur. पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश और डैम के फाटक खुलने से सुवर्णरेखा और खरकई नदियां उफान पर हैं। बागबेड़ा, कदमा, सोनारी और मानगो समेत कई निचले इलाकों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

इधर, बागबेड़ा बड़ौदा घाट एवं नया बस्ती रोड नंबर-2 में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। पुलिया पर भी पानी चढ़ने की स्थिति बन गई है। कई परिवारों के घरों में पानी प्रवेश कर चुका है और घर का सामान भी बाढ़ की चपेट में आ गया है।

बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह जिला भाजपा नेता जमशेदपुर सुबोध झा ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अविलंब बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई जाए तथा प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।

स्थानीय लोगों से भी अपील है कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निचले इलाकों और पुलिया के आसपास जाने से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Exit mobile version