Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Suicide: बहन से झगड़ा करने के बाद 11 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Jamshedpur. जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत सरजामदा गुरुद्वारा रोड में 11 वर्षीय प्रेम मुंडा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने के बाद आस-पड़ोस के लोग उसे तत्काल खासमहल सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. किशोर प्रेम मुंडा सरकारी स्कूल में कक्षा चौथी का छात्र था. घटना की जानकारी मिलते ही काम पर गई बच्चे की मां लक्ष्मी मुंडा समेत अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां बच्चे को मृत देख वहां चीख पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

घटना के संबंध में आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि मृतक की मां निजी नौकरी करती है जबकि उसके पिता का कुछ समय पूर्व देहांत हो चुका है. रविवार को प्रेम अपनी बहन के साथ घर के बाहर खेल रहा था. खेल के दौरान ही दोनों के बीच झगड़ा हो गया. गुस्से में प्रेम घर के भीतर चला गया और दरवाजा बंद कर लिया. उसकी बहन बाहर ही खेलती रही. कुछ देर बाद जब वह घर के अंदर गयी तो दरवाजा बंद पाया. बार-बार खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद उसने आसपास के लोगों को बुलाया. पड़ोसियों ने जब दरवाजा तोड़ा तो देखा कि प्रेम मुंडा ने दुपट्टे से फांसी लगा ली थी.

Exit mobile version