Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Sucide: सोनारी के रूपनगर में युवक ने घर का दरवाजा बंद कर मफलर के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jamshedpur.सोनारी रुपनगर निवासी समीर महाली ( 20) ने मंगलवार की सुबह घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. कुछ समय पश्चात छोटा भाई सन्नी महाली पहुंचा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया. इसके बाद आस-पास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसा और समीर को फंदे से उतार कर एमजीएम अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजन के अनुसार समीर पूर्व में वाशिंग सेंटर में काम करता था, लेकिन फिलहाल बेरोजगार था. सुबह माता-पिता ड्यूटी पर चले गये थे और सन्नी बगल के घर में था. इसी दौरान समीर ने मफलर से सहारे पाइप से लटक कर अपनी जान दे दी.

Exit mobile version