Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur ‘Sucide’: गोलमुरी बाजार लाइन में सत्कार होटल के पास महिला ने की खुदकुशी, बच्चे घर पहुंचे तो देखा फंदे से लटकी है मां

Jamshedpur. गोलमुरी बाजार लाइन के सत्कार होटल के समीप चौथे तल्ले पर रहने वाली महिला ने फांसी लगाकर मंगलवार सुबह आत्महत्या कर ली है. मृत महिला का नाम रचना अग्रवाल (35) है. घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था. वह घर पर अकेली थी. महिला के पति का हार्डवेयर का दुकान है, वह दुकान के लिए सुबह 9 बजे घर से निकल गए थे.

फ्लैट के नीचे ही उनका हार्ड वेयर का दुकान है. उनके दो बच्चे है, दोनों बच्चे फ्लैट के नीचे खेल रहे थे. खेलने के बाद बच्चे घर पहुंचे तो देखा की मां फंदे से लटकी हुई है. इसकी सूचना उन्होंने पिता को दी. सूचना पर पहुंची गोलमुरी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Exit mobile version