Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बागबेड़ा के सुजीत की पत्नी तीन बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ हो गयी फरार, अब एसएसपी से लगायी न्याय की गुहार

Jamshedpur: बागबेड़ा के सुजीत की पत्नी तीन बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ हो गयी फरार, अब एसएसपी से लगायी न्याय की गुहार
Jamshedpur.बागबेड़ा बजरंग टेकरी निवासी सुजीत कुमार ने अपनी पत्नी गुड़िया सागर को जुगसलाई निवासी छोटू नामक युवक द्वारा भगाकर ले जाने और अब धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर सुजीत ने पूर्व में थाने में शिकायत भी की थी। सुजीत के अनुसार, रविवार को छोटू ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर बिष्टुपुर में उसके साथ मारपीट की।

घटना के बाद सोमवार को वह एसएसपी कार्यालय पहुंचा और मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।सुजीत ने बताया कि उसकी पत्नी तीन बच्चों को लेकर छोटू के साथ चली गई है। उसने कहा कि वह अपने बच्चों को वापस पाना चाहता है। इसी को लेकर वह लगातार प्रयास कर रहा है। सुजीत का आरोप है कि बच्चों को वापस लेने की कोशिश करने पर छोटू उसे धमकी दे रहा है। उसने एसएसपी से मामले की जांच कर पत्नी और बच्चों को वापस दिलाने तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Exit mobile version