Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur : हॉर्टिकल्चरल सोसायटी एजीएम में सुमिता नूपुर बनीं अध्यक्ष, 35वां फ्लॉवर शो 28 दिसंबर से
    Headlines

    Jamshedpur : हॉर्टिकल्चरल सोसायटी एजीएम में सुमिता नूपुर बनीं अध्यक्ष, 35वां फ्लॉवर शो 28 दिसंबर से

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    सेमिकंडक्टर के क्षेत्र में करियर - 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur : जमशेदपुर की बागवानी को एक नई दिशा देने की दिशा में सतत् प्रयत्नशील ‘हॉर्टिकल्चरल सोसायटी ऑफ जमशेदपुर’ (HSJ) की नौवीं वार्षिक आमसभा (AGM) शनिवार को बिष्टुपुर स्थित एसएनटीआई ऑडिटोरियम में हुई. सभा में न केवल पिछले साल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, बल्कि भावी योजनाओं की भी जानकारी दी गई.

    कार्यक्रम की शुरुआत सोसायटी की अध्यक्ष सुमिता नूपुर के स्वागत भाषण से हुई. उन्होंने सोसायटी की चेयरपर्सन रुचि नरेंद्रन, टाटा स्टील लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) व सोसायटी के नए संरक्षक डीबी सुंदर रामम का स्वागत किया. इसके साथ ही, उन्होंने तीन नए सदस्यों का भी स्वागत किया जो पहली बार एजीएम में शामिल हुए.

    सुमिता नूपुर ने पिछले साल की गतिविधियों पर गर्व व्यक्त किया, जिसमें 34वां वार्षिक फ्लावर शो और 41वीं रोज़ कन्वेंशन शामिल थी. उन्होंने बताया कि इस बार के फ्लावर शो में टिकटों की बिक्री का रिकॉर्ड बना, जबकि रोज़ कन्वेंशन में देशभर से 230 से ज़्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. उन्होंने टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआईएसएल को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और बताया कि सोसायटी ने मालियों के लिए नि:शुल्क कार्यशालाएं भी आयोजित कीं.

    ‘रतन टाटा’ के नाम पर नया गुलाब

    Congress Dicision: सीट चोरी’ और नीट मामले को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

    सोसायटी की महासचिव डॉ. अनुराधा मोहापात्रा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पिछले साल के फ्लावर शो में 85,000 से ज़्यादा लोग आए, जो एक रिकॉर्ड है. उन्होंने ‘गार्डन ऑफ़ द ईयर’ प्रतियोगिता में शानदार भागीदारी पर भी खुशी जताई. उन्होंने यह भी बताया कि संजय मुखर्जी द्वारा विकसित गुलाब की एक नई किस्म को स्व. रतन टाटा को समर्पित करते हुए उन्हीं के नाम पर रखा गया है, जिसे अखिल भारतीय रोज़ शो के दौरान जारी किया गया था.

    डॉ. मोहापात्रा ने सोसायटी के पूर्व संरक्षकों कैप्टन धनंजय मिश्रा और चाणक्य चौधरी के प्रति उनके वर्षों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. इसके साथ ही, उन्होंने सभी प्रायोजकों, प्रदर्शकों, सदस्यों और मीडिया को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. कोषाध्यक्ष बिपिन कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई.

    35वां फ्लॉवर शो 28 दिसंबर से

    Hemant Soren: नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, केंद्र सरकार से मांगा सहयोग, ये मांगें भी रखीं

    सोसायटी की चेयरपर्सन रुचि नरेंद्रन ने अपने संबोधन में सोसायटी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. इस क्रम में उन्होंने निकट भविष्य में प्रस्तावित कार्यक्रमों की तारीखों की घोषणा की. उन्होंने बताया कि 35वां वार्षिक फ्लॉवर शो आगामी 28 दिसंबर से आरंभ होगा, जो 1 जनवरी 2026 तक चलेगा. वहीं, दो दिवसीय ‘गार्डन ऑफ़ द ईयर’ का आयोजन 10 जनवरी से किया जायेगा. सभा के समापन से पूर्व नई कार्यकारी समिति की घोषणा की गई, जो अगले तीन साल (2025-2028) तक काम करेगी.

    नई कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी

    • अध्यक्ष : सुमिता नूपुर
    • उपाध्यक्ष : प्रणय सिन्हा, कर्नल अर्नेस्ट पॉल, अश्विनी श्रीवास्तव
    • महासचिव : डॉ. अनुराधा मोहापात्रा
    • संयुक्त सचिव : जयंत घोष, कृष्णेंदु शॉ
    • कोषाध्यक्ष : बिपिन कुमार
    • सहायक कोषाध्यक्ष : जगदीप सिंह सैनी
    • समन्वयक : मनोज कुमार, ज्योति हंसदा
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    35th flower show from December 28 JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news Jamshedpur: Sumita Nupur became president in Horticultural Society AGM जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Congress Dicision: सीट चोरी’ और नीट मामले को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

    June 12, 2026

    Hemant Soren: नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, केंद्र सरकार से मांगा सहयोग, ये मांगें भी रखीं

    June 12, 2026

    Road Accident: स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकराया, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

    June 12, 2026
    Recent Post

    Congress Dicision: सीट चोरी’ और नीट मामले को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

    June 12, 2026

    Hemant Soren: नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, केंद्र सरकार से मांगा सहयोग, ये मांगें भी रखीं

    June 12, 2026

    Road Accident: स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकराया, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

    June 12, 2026

    Jamshedpur: मानगो परमेश्वर कॉलोनी केला बगान में सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश विफल, लगाया बोर्ड

    June 12, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में ऑटो का सफर होगा महंगा, संघ ने की किराए में 5 रुपए तक बढ़ोतरी की घोषणा

    June 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group