


जमशेदपुर. भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा
सुंदर नगर मंडल की कार्यशाला कल्याण मंडप में मंडल अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि, मंडल प्रभारी के रूप में जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा बैठक में शामिल हुए, सुबोध झा ने भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए, माननीय प्रधानमंत्री जी के हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिए.
10 अगस्त से घर-घर तिरंगा लगाने का कार्य किया जाएगा, 12 और 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा,14 अगस्त को अखंड भारत दिवस के रूप में मनाया जाएगा. मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा सुंदर नगर मंडल के द्वारा जोरदार तरीके से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी.
मंच का संचालन वरिष्ठ नेता ईश्वर सोरेन ने किया. कार्यशाला में अपना विचार देते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य रानाडे , पूर्व मंडल अध्यक्ष पप्पू वर्मा उपाध्याय, प्रदीप मुखर्जी ने दिए, अंत में धन्यवाद ज्ञापन मंडल के उपाध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने किया. बैठक में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीता सिंह भारती देवी कुसुम देवी निर्मला वंशी आलोक कुमार पप्पू सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इन विषयों पर विचार-विमर्श
- हर घर तिरंगा अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन
- तिरंगा यात्रा की रूपरेखा
- 14 अगस्त – विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारी
- शहीद स्मारकों की साफ-सफाई
- मंडल क्षेत्र में किसी शहीद परिवार का सम्मान



