Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ सप्लायर गिरफ्तार नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

Jamshedpur. परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने ब्राउन शुगर के एक कथित आपूर्तिकर्ता अक्षय को पकड़ा है। उसे परसूडीह थाना में रखकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस उससे ब्राउन शुगर की आपूर्ति के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। गौरतलब है कि तीन नवंबर की रात परसूडीह स्थित श्यामा प्रसाद कॉलेज के पीछे मैदान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी।

इस दौरान पुलिस ने करनडीह लाइन टोला निवासी धानो हांसदा और मानगो निवासी सकिल अहमद को गिरफ्तार किया था।दोनों के पास से 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ था। वहीं, पुलिस को देखकर दुबराज किस्कू फरार हो गया था। इस मामले में परसूडीह थाने में धानो हांसदा, सकिल अहमद और दुबराज किस्कू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया था। अब आपूर्तिकर्ता अक्षय के पकड़े जाने के बाद पुलिस इस कारोबार के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। उससे पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

Exit mobile version