Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: आज भी बारिश का अलर्ट; स्वर्णरेखा और खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर, जमशेदपुर DC ने की अपील- सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

Jamshedpur.बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से मॉनसून पूरी रफ्तार में है. शनिवार शाम से शुरू हुई बारिश रविवार और सोमवार को भी रुक-रुक कर जारी है. लगातार बारिश होने व डैम का गेट खोलने से खरकई और सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है. दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. इसे लेकर जमशेदपुर डीसी ने निचले इलाके में रहने वाले लोगों के राहत व बचाव कार्य के लिए सभी सीओ, बीडीओ को अलर्ट किया है. लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक शहर में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होती रहेगी. 30 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 1 जुलाई से लेकर 3 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Exit mobile version