Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: Tata Motors के कर्मचारियों की ₹20000 तक बढ़ी सैलरी, प्रबंधन और यूनियन ने ग्रेड रिवीजन समझौते पर किये हस्ताक्षर

Jamshedpur. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में गुरुवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच ग्रेड रिवीजन समझौते पर आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर हो गए। खास बात यह है कि पहली बार ग्रेड की अवधि समाप्त होने से पहले ही इस पर सहमति बनाते हुए समझौता साइन किया गया है। इस समझौते से करीब 7321 कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

जानकारी के अनुसार इस बार कर्मचारियों के वेतन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 20 हजार रुपये या उससे अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही बोनस को लेकर भी सकारात्मक संकेत हैं। वेतन वृद्धि के बाद पुराने कर्मचारियों का मासिक वेतन एक लाख रुपये के पार जाने की संभावना जताई जा रही है।

इससे पहले वर्ष 2022 में हुए चार साल के समझौते में प्रति कर्मचारी करीब 17 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिसमें 6,618 रुपये बेसिक और लगभग 3 हजार रुपये वैरिएबल पे शामिल था और इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया गया था। इस बार के ग्रेड रिवीजन में कर्मचारियों की नजर लंबे समय से लंबित ‘अपना घर योजना’ पर भी टिकी है, जिसे यूनियन की आमसभा से मंजूरी मिल चुकी है।

Exit mobile version