Site icon Lahar Chakra

Tata Steel Award Samaroh : टाटा स्टील के एपेक्स टीक्यूएम अवॉर्ड्स नाइट में विभिन्न श्रेणियों में दिये गये 79 पुरस्कार, जानें किसे किस उपलब्धि के लिए मिला सम्मान

Jamshedpur. टाटा स्टील का एपेक्स टीक्यूएम अवॉर्ड्स नाइट 2025 का आयोजन कीनन स्टेडियम में किया गया. इसमें उत्कृष्टता के एक ही मंच पर तीन प्रमुख फ़्लैगशिप प्लेटफ़ॉर्म को एक साथ शामिल किया गया. एपेक्स एस्पायर और शिखर सुधार परियोजनाएं, टाटा स्टील इनोविस्टा और इग्नेशिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन, वाइस प्रेसिडेंट पीयूष गुप्ता, चीफ पीपुल ऑफिसर (सीपीओ) अतरई सान्याल, वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन मेरामंडली उत्तम सिंह, वाइस प्रेसिडेंट टेक एंड आरएंडडी सुबोध पांडेय तथा टाटा संस के ग्रुप इनोवेशन हेड रवि अरोड़ा ने पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत की.

चीफ टीक्यूएम एंड सीक्यूए तृप्ति श्रीवास्तव ने अपने स्वागत संबोधन में संगठनात्मक सीख, कंपनी की बचत और प्रदर्शन, डिजिटल सेविंग्स, क्षमता विकास और ग्राहक अनुभव जैसे प्रमुख क्षेत्रों की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को साझा किया. इसके साथ ही, उन्होंने विभिन्न अवॉर्ड श्रेणियों में किए गए बदलावों की भी जानकारी दी.कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में कुल 79 पुरस्कार प्रदान किए गए.

वित्त वर्ष 25 में कुल 7000+ एस्पायर प्रोजेक्ट्स में से 25 विजेता चुने गए. कुल 2200+ शिखर प्रोजेक्ट्स में से 25 विजेता बने. वित्त वर्ष 25 में, वैल्यू चेन के 45 से अधिक इंपैक्ट सेंटर्स के लिए शिखर आइसी आकलन किए गए. कुल 3 श्रेणियों में 6 पुरस्कार प्रदान किए गए. इसमें ट्रेलब्लेजर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए, गेम चेंजर प्रभावी ओ एंड एम और सर्विसेज प्रयासों के लिए, राइजिंग स्टार हाल ही में विलय किए गए या नए बने आइसीएस के लिए, ट्रेलब्लेजर श्रेणी के विजेता हॉट मेटल वैल्यू मैक्सिमाइज़ेशन, जमशेदपुर, रॉ मटेरियल वैल्यू मैक्सिमाइज़ेशन (ओएमक्यू) रिलायबिलिटी एंड शेयर्ड सर्विसेज, मेरामंडली, गेम चेंजर श्रेणी के विजेता हॉट मेटल वैल्यू मैक्सिमाइज़ेशन इम्पैक्ट सेंटर, मेरामंडली, आरएम प्रोक्योरमेंट, राइजिंग स्टार श्रेणी के विजेता लॉन्ग प्रोडक्ट्स, जमशेदपुर रहा.

टाटा स्टील यूआईएसएल को मिला अवार्ड
टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) को एपेक्स टीक्यूएम अवॉर्ड 2025 प्राप्त हुआ है। यह सम्मान कंपनी को जल बिल लागत में उल्लेखनीय कमी लाने की उपलब्धि के लिए दिया गया. कंपनी ने बताया कि यह सफलता डिफरेंशियल वाटर टैरिफ के प्रभावी अनुप्रयोग और जमशेदपुर सरफेस वाटर अलोकेशन नियमों के पालन से संभव हुई. परियोजना के तहत श्रेणीवार जल उपयोग की समीक्षा की गई, आवंटन में पाई गई विसंगतियों को सुधारा गया और टैरिफ मानकों के अनुसार सटीक बिलिंग सुनिश्चित की गई. इन प्रयासों से महत्वपूर्ण लागत बचत हुई और जल प्रबंधन अनुपालन और मजबूत हुआ.

Exit mobile version