Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर को बेहतर बनाने के लिए Tata Steel ने सिटीजन एडवाइजरी काउंसिल का किया गठन, डीबी सुंदर रामम अध्यक्ष, शहर के 35 विशिष्ट लोग होंगे सदस्य, हर 3 माह में होगी बैठक

Jamshedpur. टाटा स्टील ने सिटीजन एडवाइजरी काउंसिल का नये सिरे से गठन किया है। इसमें जमशेदपुर के 35 विशिष्ट लोग मौजूद है काउंसिल के चेयरपर्सन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम होंगे। वैकल्पिक चेयरपर्सन टाटा स्टील जमशेदपुर ऑपरेशन के वाइस प्रेसिडेंट चैतन्य भानु होंगे। इसके संयोजक टाटा स्टील के झारखंड और रॉ मैटेरियल के हेड कम्यूनिकेशन राजेश राजन होंगे जबकि वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज के एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट रुपेश कुमार श्रीवास्तव इसके सह संयोजक होंगे.

कमेटी में टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी अतुल भटनागर, चीफ लैंड मैनेजमेंट आनंद कुमार, टाटा स्टील फाउंडेशन के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर सौरव राय और चीफ कारपोरेट सर्विसेज जमशेदपुर वरुण बजाज परमानेंट इनवाइटी होंगे।

दो साल के लिए यह कमेटी बनायी गयी है. इसकी बैठक हर तीन माह में आयोजित होगी, जिसमें शहर के विकास पर चर्चा होगी।

काउंसिल में ये रहेंगे शामिल
काउंसिल में जमशेदपुर सिटीजन फोरम के अध्यक्ष एके श्रीवास्तव, टाटा स्टील के रॉ मैटेरियल के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट एएम मिश्रा, बिल्डर्स एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएन दीक्षित, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भगवान सिंह, कोऑपरेटिव कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमर सिंह, जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ अंजलि गुप्ता, बिशप ऑफ जमशेदपुर डॉ तेलेस्फोर बिलुंग, एनएमएल के डायरेक्टर डॉ संदीप घोष चौधरी, टाटा स्टील के पूर्व डिप्टी एमडी डॉ टी मुखर्जी, एक्सएलआरआइ के डीन फादर डोनाल्ड डी सिल्वा, लोयोला स्कूल के प्रिंसिपल विनोद फर्नांडीस, एनआइटी के डायरेक्टर गौतम सूत्रधार, एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, सामाजिक कार्यकर्ता मंसूर अली, अधिवक्ता रवींद्रनाथ चौबे, डीबीएमएस की प्राचार्या रजनी शेखर, जमशेदपुर होटेलियर्स एसोसिएशन के रोनाल्ड डी कोस्टा, कांवेंट स्कूल की प्राचार्या सिस्टम एम स्टेफी, कारमेल जूनियर कॉलेज की प्राचार्या सिस्टम एम शरेल, टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी, टाटा स्टील के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट सुरेश कुमार, रामकृष्ण मिशन के स्वामी अमृतरुपानंद, भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी मुक्तात्मानंदा, अधिवक्ता तापस मित्रा और हिल टॉप स्कूल की प्राचार्या उमा तिवारी को सदस्य मनोनित किया गया है।

Exit mobile version