Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: Tata Steel के सुरक्षाकर्मियों ने 14 फास्ट फूड दुकानों को तोड़ा, दुकानदारों का विरोध

Jamshedpur. टाटा स्टील की सुरक्षाकर्मी की टीम ने कड़ी सुरक्षा में सोमवार को सिदगोड़ा थाना अंतर्गत न्यू बारीडीह इलाके में सड़क किनारे अवैध रूप से लगे 14 फास्ट फूड के ठेला व अन्य दुकानों को तोड़ा. दुकानों से लगातार ट्रैफिक जाम व दुकानों के गैस सिलिंडर समेत अन्य से दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी. वहीं ठेला लगाने वाले व अन्य दुकानदारों ने बिना सूचना कार्रवाई करने पर आपत्ति जतायी.

Exit mobile version