
Jamshedpur.बर्मामाइंस के सिद्धू-कानू बस्ती में टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम ने मंगलवार सुबह पानी का अवैध कनेक्शन काट दिया और विरोध करने वालों की पिटाई कर दी। पिटाई से एक ट्रांसजेंडर के चेहरे पर चोट का लगी थी, जहां से खून निकल गया। यह आरोप बस्ती वासियों ने लगाया है।
बस्ती वासियों के अनुसार पूर्वाह्न करीब सारे 10: 30 बजे कंपनी की तीन गाड़ियों पर सवार करीब डेढ़ सर्जन लोग वहां पहुंचे थे। विरोध के बीच कथित तौर पर हाथापाई शुरू हो गई, जिसमें महिलाओं, बच्चों और किन्नर समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की गई।
