Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: Tata Steel के लैंड मैनेजमेंट विभाग ने कदमा में की बड़ी कार्रवाई, लीज भूमि पर बने अवैध ढांचे को जेसीबी से किया ध्वस्त

Jamshedpur. टाटा स्टील के लैंड मैनेजमेंट विभाग ने मंगलवार को लीज भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कदमा क्षेत्र में बने एक अवैध ढांचे को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई कदमा गोलचक्कर से आगे अनिल सूरपथ जाने वाले मार्ग पर की गई। इसी स्थान पर सोमवार को भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर विवाद की स्थिति उत्पन्न होने के कारण अभियान को बीच में रोकना पड़ा था। मंगलवार को प्रशासनिक सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोबारा अभियान चलाया गया, जिसके बाद अवैध निर्माण को पूरी तरह हटा दिया गया।

टाटा स्टील ने स्पष्ट किया है कि कंपनी अपनी लीज भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए लगातार अभियान चला रही है। कंपनी के अनुसार, लीज क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी और लीज भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Exit mobile version