Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur,Tatanagar Station: जम्मूतवी- टाटा ट्रेन के शौचालय में मिली लाश, ट्रेन के सफाई कर्मियों ने देखा तो रेल पुलिस को दी सूचना

 

Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन पर शुक्रवार को जम्मूतवी से टाटानगर आने वाली ट्रेन संख्या 18102 की जनरल बोगी के शौचालय से एक अज्ञात शव बरामद किया गया.ट्रेन के सफाई कर्मियों ने शव की सूचना रेल पुलिस को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

रेल पुलिस ने अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. रेल थाना प्रभारी राम प्यारे राम ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10.30 बजे ट्रेन टाटानगर स्टेशन पहुंची थी. सभी यात्रियों के ट्रेन से उतरने के बाद सफाई कर्मी जब ट्रेन की सफाई के लिए उसमें चढ़े तो शौचालय से बदबू आने पर दरवाजा खोला, जहां उन्हें एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला. प्रथम दृष्टया शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है.

Exit mobile version