Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: श्रावणी मेले के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए महादेवशाल रेलवे स्टेशन पर 22 जोड़ी यात्री ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की घोषणा

Jamshedpur. श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल ने महादेवशाल रेलवे स्टेशन पर 22 जोड़ी यात्री ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की घोषणा की है। सक्षम प्राधिकारी से स्वीकृति मिलने के बाद इस व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है।

रेल प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह अस्थायी ठहराव 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगा। इस अवधि में विभिन्न एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें महादेवशाल स्टेशन पर दो-दो मिनट के लिए रुकेंगी, जिससे श्रद्धालुओं को सीधे मंदिर पहुंचने में सहूलियत होगी। सोमवार को दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सह वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस निर्णय की आधिकारिक पुष्टि की।

ठहराव की सूची में कई प्रमुख ट्रेनें शामिल की गई हैं। इनमें बीएमपीआर-राउरकेला साप्ताहिक एक्सप्रेस, दानापुर-दुर्ग एक्सप्रेस, हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस, हावड़ा-कांताबांजी इस्पात एक्सप्रेस, पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, संबलेश्वरी एक्सप्रेस, टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, चक्रधरपुर-राउरकेला सरंडा मेमू और टाटानगर-राउरकेला मेमू जैसी कुल 22 जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं।

Exit mobile version