
Jamshedpur.बहरागोड़ा के पानीपाड़ा गांव के निकट स्वर्णरेखा नदी में मिले द्वितीय विश्व युद्ध के समय के अमेरिकी बम को भारतीय सेना ने निष्क्रिय कर दिया है । जोरदार धमाके के साथ आसमान में कई मीटर तक धुएं के गुब्बार दिखाई दिया। इससे पहले भारतीय सेना की विशेषज्ञ टीम ने जिला प्रशासन के सहयोग से बम को डिस्पोज करने वाले स्थान पर रखा।
सभी प्रक्रिया भी पूरी करने के बाद क्षेत्र की घेराबंदी कर, नागरिकों को इससे दूर रहने और एहतियात बरतने का सुझाव दिया गया था। इसके थोड़ी देर बाद इस बम को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया।
