Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जमशेदपुर के योग प्रशिक्षक विनय और रांची के राजा के शव आज पहुंचने की संभावना
Headlines

Jamshedpur: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जमशेदपुर के योग प्रशिक्षक विनय और रांची के राजा के शव आज पहुंचने की संभावना

News DeskBy News DeskOctober 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के दो योग प्रशिक्षकों के पार्थिव शरीर शनिवार शाम तक राज्य लाये जाने की उम्मीद है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। झारखंड प्रवासी प्रकोष्ठ की टीम प्रमुख शिखा लाकड़ा ने बताया कि दोनों के पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर तक कोलकाता लाए जाने की संभावना है, जिसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से झारखंड ले जाया जाएगा।

लाकड़ा ने कहा, ‘‘पार्थिव शरीर के शनिवार शाम तक झारखंड पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले दोनों योग प्रशिक्षकों के पार्थिव शरीर मंगलवार रात तक कोलकाता पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन कुछ कारणों से योजना में बदलाव करना पड़ा।

अधिकारी ने बताया कि रांची के राजा कुमार (24) और जमशेदपुर के विनय कुमार राय (25) वियतनाम के दा लात शहर स्थित आदि योग अकादमी में योग सिखाते थे। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को उनके दोपहिया वाहन की एक कार से टक्कर हो गई थी, जिसमें दोनों की मौत हो गई थी।

Jamshedpur SSP मानगो थाना पहुंचे, पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की, ये दिए निर्देश

परिवारों ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए शवों को वापस लाने में असमर्थता जताई थी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि मृतकों के दोस्तों और वियतनाम में रह रहे भारतीय समुदाय के सदस्यों ने शवों को भारत लाने का खर्च जुटाने के लिए धन एकत्र किया। अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार दोनों मृतकों के निकटतम परिजन को राज्य में पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देगी।
राजा के पिता उमेश वर्मा एक बिजली मिस्त्री हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा वियतनाम में काम करके परिवार का खर्च चला रहा था।
वर्मा ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा था, ‘‘25 सितंबर को हमें सूचना मिली कि हादसे में मेरे बेटे की मौत हो गई। वह दो-तीन महीने पहले रांची आया था। हम चाहते हैं कि उसका पार्थिव शरीर जल्द से जल्द वापस लाया जाए।

विनय के पिता रमेश राय ने कहा कि परिवार अपने बेटे का शव लाये जाने का इंतजार कर रहा है ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।
उन्होंने बताया कि विनय के दोस्तों और वियतनाम में रह रहे भारतीयों ने शव को लाने के लिए धन एकत्र किया। उनके पिता ने बताया कि विनय करीब दो साल पहले वियतनाम गया था।

P&M Mall बंद हो सकता है ! 2.23 करोड़ नहीं दिए तो जमीन वापस लेगी Tata Steel का 2.23, 15 दिन का अल्टीमेटम, भुगतान नहीं हुआ तो… जानें मामला?

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur SSP मानगो थाना पहुंचे, पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की, ये दिए निर्देश

October 3, 2026

P&M Mall बंद हो सकता है ! 2.23 करोड़ नहीं दिए तो जमीन वापस लेगी Tata Steel का 2.23, 15 दिन का अल्टीमेटम, भुगतान नहीं हुआ तो… जानें मामला?

October 3, 2026

Petrol/ Diesel Price Hike: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ महंगा, नायरा ने बढ़ाई कीमत

October 3, 2026
Recent Post

Jamshedpur: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जमशेदपुर के योग प्रशिक्षक विनय और रांची के राजा के शव आज पहुंचने की संभावना

October 3, 2026

Jamshedpur SSP मानगो थाना पहुंचे, पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की, ये दिए निर्देश

October 3, 2026

P&M Mall बंद हो सकता है ! 2.23 करोड़ नहीं दिए तो जमीन वापस लेगी Tata Steel का 2.23, 15 दिन का अल्टीमेटम, भुगतान नहीं हुआ तो… जानें मामला?

October 3, 2026

Petrol/ Diesel Price Hike: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ महंगा, नायरा ने बढ़ाई कीमत

October 3, 2026

Jamshedpur: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जमशेदपुर समेत झारखंड के दो योग प्रशिक्षकों के शव आज आयेगा

October 3, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group