
Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत भिलाई पहाड़ी के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर पर सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान कंटेनर चालक हवा सिंह यादव के रूप में हुई है। वह राजस्थान के अलवर जिले के मुंडावर थाना क्षेत्र का निवासी था। स्थानीय लोगों के सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है, जो जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम हाउस के शवगृह में रखा गया है।जानकारी के अनुसार, रविवार रात हवा सिंह शराब से लदा कंटेनर लेकर सरकारी शराब गोदाम पहुंचा था।
