Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जुगसलाई एमई स्कूल रोड में युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur. जुगसलाई थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जुगसलाई एमई स्कूल रोड निवासी 30 वर्षीय चेतन जायसवाल ने अपने घर में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली. चेतन अविवाहित था और अपनी बहनों के साथ रहता था. घटना की जानकारी गुरुवार सुबह उस वक्त मिली जब चेतन ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला.
परिजनों के आवाज देने पर जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने दरवाजा तोड़ने से पहले पुलिस को सूचना दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर देखा तो चेतन का शव फंदे से लटका हुआ मिला. पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक ने दुपट्टे का इस्तेमाल कर खुदकुशी की है. हालांकि खुदकुशी के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. जुगसलाई थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है.

Exit mobile version