Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: कर्ज के दबाव में भाई ने ही की थी चोरी, मानगो शंकोसाई रोड नंबर-2 में हुए चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा, गिरफ्तार कर भेजा जेल

Jamshedpur. जमशेदपुर के मानगो (उलीडीह) थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. वादी पवन कुमार ने 19 नवंबर को एक आवेदन दिया था, जिसमें बताया गया था कि अज्ञात चोर उनके और उनके भाई औरंगनाथ के घर से जेवरात और 90 हजार रुपए नगद चोरी कर भाग गए. आवेदन के सत्यापन के बाद थाना कांड के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर वादी के भाई औरंगनाथ को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की. पूछताछ के दौरान औरंगनाथ ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उसने बताया कि वह अत्यधिक कर्ज में डूबा हुआ था और तनाव के कारण उसने ही 18 नवंबर को चोरी की पूरी घटना को अंजाम दिया था.

Exit mobile version