Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: NEET को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी की, जमशेदपुर में 8 केंद्र पर चार हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Jamshedpur. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 21 जून को आयोजित परीक्षा के लिए जिले में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 4 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच होगी तथा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।

प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं और परीक्षार्थियों से समय से पहले केंद्र पहुंचने की अपील की है। साथ ही होटल-लॉज पर विशेष नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अनियमितता या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Exit mobile version