Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन ‘सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ में नामांकन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी तक बढ़ी

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन ‘सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी, अब इसे बढ़ाकर 24 फरवरी तक बढ़ा दिया है। इन विद्यालयों में अंग्रेजी में सीबीएसई बोर्ड की पढ़ाई होती है। जिले के तीन उत्कृष्ट विद्यालयों में सीटों के विवरण की बात करें तो डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बीपीएम बर्मामाइंस, जमशेदपुर में कुल 400 सीटें उपलब्ध हैं।इसमें कक्षा 6, 7 और 8 के लिए 40-40 सीटें, कक्षा 9 के लिए 120 सीटें और कक्षा 11 (विज्ञान, वाणिज्य व कला) के लिए कुल 160 सीटें निर्धारित हैं।

वहीं सीएमएसओई बालिका उच्च विद्यालय साकची, जमशेदपुर में कुल 205 रिक्तियां हैं। कक्षा 6 के लिए 80, कक्षा सात के लिए 01, कक्षा आठ के लिए 01, कक्षा नौ के लिए 03 सीटें हैं, जबकि कक्षा 11 (विज्ञान व कला) के लिए 120 सीटें आवंटित की गई हैं।

इसी तरह सीएमएसओई कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) सुंदरनगर में मुख्य रूप से कक्षा 6 के लिए 25 सीटें उपलब्ध हैं, कक्षा सात के लिए 01 और आठ के लिए 01 सीट है। इस तरह कुल रिक्तियों की संख्या 27 है। छात्र और अभिभावक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भरा जा सकता है।

Exit mobile version