Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जुबिली पार्क के मुख्य द्वार अब 8 मार्च तक बंद रहेंगे, यह है फैसले की वजह?

Jamshedpur. जिला प्रशासन ने संस्थापक दिवस की भव्य सजावट के बाद अब सुरक्षित रूप से इंस्टॉलेशन और इल्यूमिनेशन को हटाने के लिए जुबिली पार्क के दोनों मुख्य द्वार को 8 मार्च तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। पहले इसे 7 मार्च तक ही बंद रखा गया था।

प्रशासन के अनुसार, संस्थापक दिवस के दौरान लगाई गई भारी मशीनरी, हाई-वोल्टेज वायरिंग और अन्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से हटाने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है। ऐसे में मुख्य द्वार अब 8 मार्च तक पूरी तरह बंद रहेंगे। यह आदेश टाटा स्टील यूआईएसएल के आग्रह पर जारी किया गया है।

Exit mobile version