Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर समेत राज्य में फिर मानसून सक्रिय, अगले दो दिन बारिश होगी

Jamshedpur. जमशेदपुर समेत राज्य में फिर मानसून सक्रिय होगा और दो दिन पूरे राज्य में बारिश होगी। राज्य में शनिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। जबकि, रविवार से बादल घना होगा और अधिकांश भागों में बारिश होगी। इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात होने की आशंका है।मौसम विभाग के अनुसार, पड़ोसी राज्य यूपी के मध्य भाग, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और पूर्वोत्तर भाग पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने हुए हैं।

वहीं, मानसून ट्रफ का उत्तरी सीमा रेखा गंगानगर, रोहतक, यूपी के मध्य भाग पर स्थित निम्न दबाव क्षेत्र, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर से होते हुए सिक्किम तक गया है। इसके प्रभाव से राज्य के ऊपर बादल छाए हुए हैं।

Exit mobile version