Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: मारवाड़ी युवा मंच की सुरभि शाखा की नयी टीम ने ली शपथ, समाजसेवा का लिया संकल्प

जमशेदपुर. मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी की सुरभि शाखा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल समेत पूरी टीम ने काशीडीह के होटल प्राइड में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को शपथ ग्रहण किया. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सीतारामडेरा स्थित राजकीयकृत आदिवासी उच्च विद्यालय में छात्राओं के लिए सैनिटरी पैड मशीन स्थापित की गई. साथ ही, कक्षा 9 और 10 की नौ छात्राओं की एक वर्ष की फीस का भुगतान किया गया. इसके अलावा, एक ‘अमृत धारा’ का उद्घाटन भी किया गया. इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच की नई टीम ने समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और भविष्य में भी इसी तरह के सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम में उमेश शाह, शंकर सिंघल, सांवरमल अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, पंकज छावछरिया, अरुण गुप्ता, मोहित मोनिका, बबलू अग्रवाल, अनंत मोहनका, सार्थक अग्रवाल, विमल अग्रवाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

नवगठित कार्यकारिणी समिति

• अध्यक्ष – ज्योति अग्रवाल
• सचिव – पायल अग्रवाल
• कोषाध्यक्ष – पूजा अग्रवाल
• उपाध्यक्ष – वर्षा चौधरी, प्रियंका चौधरी
• सह सचिव – अनीता अग्रवाल
• जन सेवा – रीना गोयल
• नारी चेतना – नेहा अग्रवाल
• पर्यावरण संरक्षण – मेघा जैन
• रक्तदान अभियान – खुशबू कांवटिया
• संगठन विस्तार – प्रीति अग्रवाल
• स्वच्छ भारत अभियान – नेहा अग्रवाल
• गौ सेवा – पूजा अग्रवाल
• युवा विकास – श्रुति अग्रवाल
• कन्यादान संरक्षण – नूपुर तुलसियान
• अमृतधारा योजना – रश्मि झाझरिया
• स्वास्थ्य सेवा – डॉ. रुचिता अग्रवाल
• उद्यमिता विकास – पूनम अग्रवाल

Exit mobile version