Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: 29 की सुबह 10.40 बजे राष्ट्रपति पहुंचेंगी करनडीह जाहेरथान, दोपहर 1.50 बजे बिष्टुपुर होते हुए एनआईटी जाएंगी, जिला प्रशासन ने मॉक ड्रिल कर जांची सुरक्षा व्यवस्था

Jamshedpur.जमशेदपुर में आगामी 29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन होगा. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. इसी क्रम में शनिवार की शाम जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रपति के दौरे से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था का मॉक ड्रिल किया गया. रिहर्सल के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई और आवश्यकतानुसार कट और वैकल्पिक मार्गों को अस्थायी रूप से बंद किया गया. सुरक्षा के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन की योजना बनाई है.

एयरपोर्ट से वह सीधे करनडीह जाहेरथान जाएंगी
राष्ट्रपति का आगमन 29 दिसंबर को सुबह 10.10 बजे सोनारी एयरपोर्ट पर निर्धारित है. एयरपोर्ट से वह सीधे करनडीह जाहेरथान जाएंगी. यहां वे 1.05 घंटे रहेंगी. उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संतोष गंगवार और झाड़ग्राम के विधायक पद्मश्री कालीपद सोरेन मंच पर मौजूद रहेंगे.

दीक्षांत समारोह में 1.05 घंटे रुकेंगी राष्ट्रपति
करनडीह जाहेरथान से 11.45 बजे काफिला जमशेदपुर परिसदन के लिए रवाना होगा। दोपहर का भोजन करने के बाद राष्ट्रपति दोपहर 1.50 बजे बिष्टुपुर होते हुए एनआईटी जमशेदपुर जाएंगी. एनआईटी जमशेदपुर का 15वां दीक्षांत समारोह 29 दिसंबर को संस्थान परिसर में आयोजित किया जाएगा.

Exit mobile version