Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»JAMSHEDPUR. शराब माफिया के बेटे को उसके पुराने सहपाठियों ने ही मारी गोलियां, हुई पहचान
    Crime

    JAMSHEDPUR. शराब माफिया के बेटे को उसके पुराने सहपाठियों ने ही मारी गोलियां, हुई पहचान

    News DeskBy News DeskFebruary 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. बिष्टुपुर धातकीडीह मेन रोड पर बुधवार दोपहर करीब 1.07 बजे शराब माफिया मुन्ना घोष के छोटे बेटे शिवम घोष (23) को बाइक और स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली मार दी. बदमाशों ने छह राउंड फायरिंग की. शिवम को बाईं आंख, गले और छाती में गोली लगी. उसे टेंपो से टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज जारी है. परिजनोंं के आने तक वह 10 मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा. आरोप है कि घटना को शिवम के पूर्व सहपाठी सूर्या, शिबू और मनोज ने अंजाम दिया. सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हुई है. फुटेज से साफ है कि बदमाशों ने पूरी रेकी के बाद गोली मारी. परिजनों और दोस्तों ने फुटेज देखकर बदमाशों की पहचान की है.

    घटना के बाद शिवम के परिवार ने धातकीडीह मुख्य मार्ग जाम कर दिया. गुस्साए लोगों ने एक इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार को सीसीटीवी फुटेज नहीं देने पर मारपीट की. इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया. इस दौरान आक्रोशित लोगों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई. करीब पौने दो घंटे तक लोग जुटे रहे. पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया.

    Weather Alert: 28 जून तक दिन में सतायेगी उमस भरी गर्मी, शाम में बारिश के साथ बरसेगी राहत

    मुन्ना घोष ने बताया कि बेटे शिवम को उसके स्कूल के सहपाठियों ने गोली मारी. विवाद का कारण पता नहीं, लेकिन फुटेज में दिख रहे सभी युवक केपीएस स्कूल में शिवम के साथ पढ़ते थे. शिवम ने 2021 में पढ़ाई छोड़ दी थी. इतने साल बाद दोस्तों ने बाहरी युवकों की मदद से वारदात को अंजाम दिया. इसमें साकची के कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल है.

    NCERT: नौवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की फर्जी किताब को लेकर एनसीईआरटी ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को किया आगास

    उधर, टीएमएच के डॉक्टरों ने परिजनों को 48 घंटे की मोहलत दी है. इसके बाद शिवम को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाया जाएगा. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे, घायल की चप्पल और खून के सैंपल जब्त किए हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    he has been identified JAMSHEDPUR. The son of a liquor mafia was shot by his old classmates
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Operation Narcos :42.86 लाख रुपये मूल्य का 85.720 किलोग्राम गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    June 23, 2026

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Seraikella-Kharsawan: बंद फैक्ट्री से लोहे की चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Recent Post

    Weather Alert: 28 जून तक दिन में सतायेगी उमस भरी गर्मी, शाम में बारिश के साथ बरसेगी राहत

    June 25, 2026

    NCERT: नौवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की फर्जी किताब को लेकर एनसीईआरटी ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को किया आगास

    June 25, 2026

    Railway IRCTC: राजधानी एक्सप्रेस के यात्री को बिरयानी में मक्खी मिली, केटरिंग फर्म पर लगा एक लाख रुपये का जुर्माना

    June 25, 2026

    Share Bazar: तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में तेजी, Sensex सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक चढ़ा

    June 25, 2026

    NHAI Dicision: राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई ने तेज की कार्रवाई

    June 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group