Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: SSP ने चेकिंग प्वाइंटों का किया निरीक्षण, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश, आम जन से शालीन व्यवहार करने की दी नसीहत

Jamshedpur. जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों और चेक नाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं की उपस्थिति में एंटी क्राइम चेकिंग कराई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान आम जनता के साथ शालीनता और सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए। साथ ही, चेकिंग के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। एसएसपी ने पर्व-त्योहारों के दौरान सतर्कता बरतने और अपराध नियंत्रण के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाने के निर्देश दिये।

Exit mobile version