
Jamshedpur. जमशेदपुर नगर क्षेत्र में दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार की संध्या वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्री ललित मीना ने बाइक दस्ता के सदस्यों के साथ विभिन्न पूजा पंडालों के आसपास पेट्रोलिंग की।
इस दौरान दोनों पुलिस अधिकारियों ने पूजा पंडालों के आसपास की यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। पेट्रोलिंग के दौरान अधिकारियों ने पूजा पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात के सुचारु संचालन तथा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया।