
Jamshedpur. जमशेदपुर में 24 घंटे की लगातार बारिश के कारण स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने तटीय इलाकों और डूब क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. मानगो पुल स्थल पर स्वर्णरेखा नदी का वर्तमान जलस्तर 121.64 मीटर दर्ज किया गया है. यह खतरे के निशान 121.50 मीटर से 0.14 मीटर अधिक है. आदित्यपुर पुल स्थल पर खरकई नदी का जलस्तर 130.15 मीटर तक पहुंच गया है. यह खतरे के निशान 129.00 मीटर से 1.15 मीटर ऊपर है.
गालूडीह स्वर्णरेखा बराज डैम का शनिवार सुबह तक 15 फाटक खोल दिए गए. स्वर्णरेखा डैम उफान पर देखा जा रहा है. शुक्रवार को 2-3 फाटक ही खुले थे। रात भर पानी होने से जब वह स्वर्णरेखा नदी में आई तो उफान में आ गया. बराज के 18 फाटक में से 15 फाटक खोल दिया गया.
प्रशासन अलर्ट मोड पर
जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की है. साथ ही जनहानि से बचने के लिए नागरिकों को सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है.
