Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: सोनारी में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुनीता चौधरी के घर में चोरी, चोरों ने 10 लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ किया साफ

Jamshedpur. सोनारी थाना क्षेत्र में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुनीता चौधरी के घर में चोरी का मामला सामने आया है. करीब 9 से 10 लाख रुपए की चोरी की गई है. यह घटना आदर्श नगर फेज-4 में हुई, जिसने शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुनीता चौधरी के पति सीताराम चौधरी ने बताया कि पुनीता पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थीं। परिवार के अन्य सदस्य भी उनके इलाज में व्यस्त थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घर को निशाना बनाया.

चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया. उन्होंने अलमारी और ड्रॉअर खंगालते हुए बड़ी सफाई से जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिए. परिजनों के घर लौटने पर उन्हें दरवाजा टूटा और अलमारी खुली मिली. तत्काल इसकी सूचना सोनारी थाना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें संदिग्धों की गतिविधियां स्पष्ट दिख रही हैं. फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है.

Exit mobile version