Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: मानगो में दो दुकानों का ताला तोड़ चोरी

Jamshedpur. जमशेदपुर के मानगो थाना से 100 मीटर की दूरी पर जवाहरनगर रोड नंबर 6 स्थित मुकेश मौर्य के गल्ले की और उनके बड़े भाई कमलेश मौर्य की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में सोमवार की रात चोरों ने चोरी कर ली. चोरों ने दुकान के पीछे का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया.
घटना का पता मुकेश को तब लगा, जब वे मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे. उन्होंने पाया कि दुकान के पीछे का ताला टूटा हुआ है और दुकान के अंदर चोरी हुई है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी.
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मुकेश ने बताया हम दोनों भाई अपनी दुकान रात में बंद कर घर चले गये थे. सुबह दुकान खोले तो देखा पीछे का दोनों दरवाजा टूटा हुआ है और सारा समान जहां-तहां बिखरा हुआ है. चोर पीछे के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर दुकान में प्रवेश कर गल्ले में रखे नगद लगभग पांच हजार रुपए ले गए. इसके अलावा खाने-पीने का सामान जितना बन पड़ा ले गए. बगल में बड़े भाई कमलेश कुमार की इलेक्ट्रॉनिक दुकान का भी पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर सामान ले गए. कितने का और क्या सामान ले गए हैं इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सका है.

Exit mobile version