
Jamshedpur. जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड नियर अशोका टॉवर के पास स्थित एक फ्लैट में चोरों का मामला सामने आया है. यहां चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के गहने एवं जेवरात के साथ नकदी की चोरी कर ली. मनोज पाठक सपरिवार पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने बोकारो गए थे. मंगलवार को लौटने पर देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है. अंदर प्रवेश करने पर पाया की अलमारी में रखें नगदी और जेवरात गायब हैं. उन्होंने इसकी सूचना मानगो थाना की पुलिस को दी. जानकारी के अनुसार मनोज कुमार को तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है. पुलिस ने घटनास्थल का जांच किया. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है. पुलिस ने अपार्टमेंट व आस पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला.
