
Jamshedpur.बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत रोड नंबर-3, गणेश पूजा मैदान निवासी पद्मावती के घर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के नगद, आभूषण व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, पद्मावती उर्फ पदमा इलाज के लिए खास महल स्थित सदर हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं। डिस्चार्ज होकर जब घर पहुंचीं तो घर के पीछे का दरवाजा टूटा मिला।
अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने मोबाइल, 40 हजार रुपये नगद, सोने के जेवर, पीतल-स्टील के बर्तन सहित अन्य सामान चोरी कर ली। तत्काल बागबेड़ा थाना को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ने जल्द चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
