Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बोड़ाम में टाटा स्टील फाउंडेशन कार्यालय में चोरी,ऑफिस का मुख्य दरवाजा और ग्राउंड फ्लोर के कमरों के ताले तोड़कर हाथ किया साफ

Jamshedpur. बोड़ाम प्रखंड के बंगोई गांव के बड़डीह टोला स्थित टाटा स्टील फाउंडेशन कार्यालय में चोरी का मामला सामने आया है. रविवार रात को अज्ञात चोरों ने ऑफिस का मुख्य दरवाजा और ग्राउंड फ्लोर के कमरों के ताले तोड़कर अंदर से इनवर्टर और बैटरी चुरा ली, जिनकी कीमत लगभग 35 हजार रुपये आंकी गई है.

टाटा स्टील फाउंडेशन के कर्मचारी शंकर कच्छप ने बताया कि चोरों ने कमरे के अलमारी व टेबल भी खंगाला और कागज़ात इधर-उधर फेंक दिए. सोमवार सुबह जब ऑफिस खोला गया तो चोरी की इस घटना का पता चला. इसके बाद 10 बजे थाने में मामला दर्ज कराया गया है. बोड़ाम में यह पहली घटना नहीं है. पिछले एक महीने में क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं. 26 मई की रात को बोड़ाम थाना के पास स्थित हेंब्रम स्पोर्ट्स दुकान से 70 हजार रुपये नकद एवं अन्य सामान चोरी कर लिए गए थे.

Exit mobile version