Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बर्मामाइंस कैलाश नगर में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, IRB के जवान के घर से करीब 50 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी पर हाथ किया साफ

Jamshedpur. जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित कैलाश नगर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) के जवान नितेश कुमार झा के घर से करीब 50 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी चोरी कर ली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नितेश कुमार झा अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। घर की देखरेख की जिम्मेदारी उन्होंने पड़ोसी को सौंपी थी। रविवार सुबह जब पड़ोसी घर पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी व लॉकर टूटे हुए थे।

घटना की सूचना तुरंत परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत कुल मिलाकर लगभग 50 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। घर बंद होने की जानकारी पहले से होने के कारण आरोपियों ने आराम से ताला तोड़ा और भीतर घुसकर पूरे घर को खंगाल डाला।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version