Jamshedpur.जमशेदपुर के बिस्टुपुर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई. हजारों श्रद्धालुओं ने रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया.विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को पारंपरिक रथ पर विराजमान किया गया. यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत और भजन-कीर्तन के साथ स्वागत किया.

फूलों की वर्षा की गई और प्रसाद का वितरण किया गया. प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए. पुलिस बल की तैनाती की गई और ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई. स्वच्छता अभियान चलाया गया और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं.स्थानीय लोगों ने यात्रा मार्ग पर जल सेवा, शीतल पेय और फल वितरण की व्यवस्था की. यह धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आस्था और शांति का प्रतीक बनकर संपन्न हुआ.