Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : कदमा मरीन ड्राइव खरकाई नदी के किनारे आये थे हथियारों की खरीद-बिक्री करने, पुलिस ने तीन अपराधियों को धर दबोचा

Jamshedpur.जमशेदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कदमा थाना क्षेत्र से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर, मरीन ड्राइव खरकाई नदी के किनारे तीन व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहे हैं सूचना के बाद पुलिस ने विशेष टीम बनाकर छापेमारी की.पुलिस ने शाहरुख खान, ललित यादव और राकेश कुमार को हथियारों के साथ पकड़ा.

इनके पास से एक लोडेड देसी ऑटो पिस्टल मिली. पिस्टल की मैगजीन में दो राउंड जिंदा गोली लगी थी। इसके अलावा एक देसी कट्टा और एक राउंड जिंदा गोली भी बरामद हुई. पुलिस के अनुसार, शाहरुख अन्य दो अपराधियों के साथ हथियारों की खरीद-बिक्री करने आया था. तीनों अपराधियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Exit mobile version